Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में ठाकुरदेव का किया दर्शन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में ठाकुरदेव का किया दर्शन

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र रामपुर

पांच बैगाओं ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को कराई ठाकुरदेव की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन के लिए पहुँचे। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुवे प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के देवरास स्थल पर डिहारिन दाई और धनमौली माता भी स्थापित है। ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने वाले बैगाओ ने बताया की हमारे पूर्वजों द्वारा विगत लंबे समय से इस स्थल पर ठाकुर देव की पूजा अर्चना किया जाता आ रहा है तथा सच्ची निष्ठा और श्रद्धापूर्वक ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में किसी के भी घर में विवाह कार्यक्रम या शुभ कार्य होने के पूर्व आदिवासीजन यहां पूजा पाठ करने आते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित होने पर विधि विधान से ठाकुरदेव की पूजा करने पर वह बीमारी भी दूर हो जाती है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम कुदमुरा में शालीकराम राठिया, वीरसिंह राठिया, होरीलाल राठिया, आशाराम राठिया और सुखराम धनवार बैगाओ ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57