Advertisement

‘मृदा एवं जल संरक्षण’ पर राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 23 से 25 मई तक

रायपुर : ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ पर राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 23 से 25 मई तक

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में 23 से 25 मई तक ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में 23 मई को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होंगे। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय टीम और विशेषज्ञ प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के संबंध में परिचर्चा करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यशाला में वन क्षेत्र में नरवा तथा जलाशयों के पुनर्जीवन हेतु किए जाने वाले प्रयास और जीविका में सुधार के लिए लघु वनोत्पाद का सतत् प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव श्री चंद्र प्रकाश गोयल, राष्ट्रीय कैंपा प्राधिकरण के सीईओ श्री सुभाष चंद्रा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रकाश राय शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57