Advertisement

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना

रायपुर : नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना

सियान जतन क्लिनिक

चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक पर दिया प्रस्तुतीकरण

साल भर में ही चार लाख से अधिक बुजुर्गों को मिली सेवाएं, प्रदेश के 1174 आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को लगता है सियान जतन क्लीनिक

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव

प्रदेश के आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को संचालित सियान जतन क्लिनिक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने इस पर प्रस्तुतिकरण दिया। कॉन्क्लेव में नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत देश भर में संचालित उत्कृष्ट और अभिनव गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रारम्भ किए गए सियान जतन क्लीनिक को भारत सरकार ने इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट गतिविधि के रूप में शामिल किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने सियान जतन क्लीनिक के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और हितग्राहियों की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 1174 शासकीय आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं तथा पंचकर्म सेवाएं संचालित की जाती है। पिछले वर्ष मई में प्रारंभ हुई इन क्लिनिकों के माध्यम से अब तक चार लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं। कॉन्क्लेव में मौजूद भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य राज्यों के अधिकारियों ने सियान जतन क्लीनिक को अनुकरणीय पहल बताते हुए इस तरह के क्लिनिक अपने-अपने राज्यों में शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57