Advertisement

डुबान क्षेत्र के ग्राम मोंगरागहन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मौके पर हुआ निराकरण

धमतरी : डुबान क्षेत्र के ग्राम मोंगरागहन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मौके पर हुआ निराकरण

विभागों के द्वारा योजनाओं पर आधारित स्टाल लगाकर दी गई ग्रामीणों को दी गई जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन धमतरी विकासखण्ड के डूबान क्षेत्र के ग्राम मोंगरागहन में किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों से कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 23 का निराकरण मौके पर किया गया तथा शेष 52 प्रकरणों के निराकरण निर्धारित में करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों की मांगों व समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर करने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज धमतरी ब्लॉक के ग्राम मोंगरागहन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया, इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उनका लाभ लेने की अपील भी की गई। साथ ही स्वास्थ्य, आयुर्वेद विभाग द्वारा मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से भी आमजनों के लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। आज आयोजित शिविर में सर्वाधिक 17 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 08, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को 07, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा समाज कल्याण विभाग को 6-6 और शेष आवेदन अन्य विभागों को प्राप्त हुए। शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव, एसडीएम धमतरी श्री विभोर अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47