Advertisement

बिहार में सिरफिरे प्रेमी ने महिला, उसके पति और 2 बच्चों पर तेजाब से किया हमला

बिहार में सिरफिरे प्रेमी ने महिला, उसके पति और 2 बच्चों पर तेजाब से किया हमला

पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक प्रेमी ने एक महिला, उसके पति और दो बच्चों पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सोमवार की तड़के जब आरोपी तेजाब की बोतल लेकर आया तो पीड़ित सो रहे थे। पिपरा प्रखंड के एक ठेकेदार महेश भगत के रूप में पहचाने गए आरोपी ने मौके से भागने से पहले एस्बेस्टस से बनी छत को हटा दिया और वहां से तेजाब गिरा दिया।

पीड़ित महिला का पति दिहाड़ी मजदूर है जो भगत के यहां काम करता था। उसकी पत्नी भगत के संपर्क में आई, क्योंकि वह खाना लेकर काम की जगह आती थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तेजाब हमले में झुलसे पीड़ितों को मुजफ्फरपुर के एसके मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित महिला के बयान के अनुसार भगत उस पर पति को छोड़कर साथ चलने का दबाव बना रहा था। उसने मोतिहारी की जिला अदालत से शादी के फर्जी दस्तावेज भी बनवाए थे।

पीड़िता ने कहा, आरोपी मुझ पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने मोतिहारी कोर्ट से शादी के कुछ दस्तावेज भी तैयार किए थे।

पीड़ितों के बयान के आधार पर पिपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर भगत की तलाश की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57