Advertisement

मां का प्रेमी लूटता था उसकी बेटियों की इज्जत, चुप रहती थी वो, 6 माह बाद सामने आई दर्दभरी ये कहानी

पुलिस के मुताबिक शेल्टर होम में काउंसलिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ, जिसके बाद सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। दूसरी ओर, शेल्टर होम और बाल कल्याण समिति का कहना है कि पुलिस को इसकी जानकारी पहले ही दी गई थी और जांच के आदेश भी दिए हैं। लेकिन पुलिस ने गत 6-7 दिनों से कोई भी कार्रवाई नहीं की।

छत्तीसगढ़। एक शेल्टर होम में रहने वाली दो किशोरियों ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ मां के प्रेमी पर रेप का केस भी दर्ज कराया है। इतना ही नहीं पीड़िताओं की नाबालिग बड़ी बहन ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मां के प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपी उनके साथ 6 सालों से दुष्कर्म कर रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यह है पूरा मामला
पीड़ित दोनों बच्चियों की बड़ी बहन ने बुधवार रात को शेल्टर होम में पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी दोनों बहनों के साथ शेल्टर होम में गत पांच माह से रह रही है। इससे पहले तीनों अपनी मां के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता भीलवाड़ा में रहता है। उसकी मां यहां सदर थाना अंतर्गत एक क्षेत्र में अपने प्रेमी महेंद्र सिंह के साथ रह रही थी। मां रोज मजदूरी के लिए जाती थी तो पीछे से आरोपी मां का प्रेमी महेंद्र सिंह उसकी छोटी दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म करता था और जान से मार डालने की धमकी देता था। बच्चों ने इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा।

शिकायक के बाद भी नहीं बोलती थी मां

पीड़िता का आरोप है कि मां को इस बारे में बताने के बावजूद वो कुछ नहीं करती थी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िताओं ने बताया कि इस बारे में जब उसने अपने पिता को जानकारी दी तो पिता उन्हें अपने साथ भीलवाड़ा लेकर गए. यहां एक किराए के मकान में रहते थे। लेकिन इस दौरान उसके पिता ने दोनों को 60-60 हजार रुपए में किसी बेचने की बात कही।

ऐसे हुए खुलासा
पुलिस के मुताबिक शेल्टर होम में काउंसलिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ, जिसके बाद सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। दूसरी ओर, शेल्टर होम और बाल कल्याण समिति का कहना है कि पुलिस को इसकी जानकारी पहले ही दी गई थी और जांच के आदेश भी दिए हैं। लेकिन पुलिस ने गत 6-7 दिनों से कोई भी कार्रवाई नहीं की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57