छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

झीरम घाटी की दसवीं वर्षगांठ; शहीदों को श्रद्धांजलि देते भावविभोर हुए सीएम बघेल, कहा- जब तक न्याय नहीं मिलेगा, जारी रहेगी लड़ाई…

जगदलपुर। झीरम घाटी की दसवीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज नहीं तो कल ये सच्चाई सामने आएगी. केंद्र में हमारी सरकार होगी, निश्चित रूप से इसकी जांच में गति आएगी, और बहुत जल्दी अपराधी उनका जो स्थान है, वह पर पहुंच जाएगा. जब तक शहीद परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहीद परिवार की आंखें पूछ रही है कि हमको न्याय कब मिलेगा. लेकिन केंद्र की सरकार जांच को टालना चाहती है, जांच करना नहीं चाहती है. जो आरोपी तक जाना नहीं चाहते हैं. आखिर क्यों गणपति और रमना को बचाना चाहते हैं. क्यों.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि यदि वे पकड़े जाते, बयान लिए जाते तो सारी सच्चाई सामने आ जाती. और सच्चाई सामने आती तो वो कौन लोग हैं, उस षड़यंत्र के पीछे वो सब सामने आता. लेकिन हम सबका दुर्भाग्य. भाजपा की केंद्र की सरकार जांच न हमको वापस कर रही है, न खुद जांच कर रही है, बल्कि जो षड़यंत्रकारी है, मास्टर माइंड है, सबको बचाने का काम कर रही है, आखिर क्यों.Chhattisgarh Crimes

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!