Advertisement

मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में हुआ समग्र और समावेशी विकास: भाजपा

मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में हुआ समग्र और समावेशी विकास: भाजपा

नई दिल्ली, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि पिछले नौ साल के दौरान देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और दमदार फैसले लेने वाली सरकार को देखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान देश में तेजी से समग्र और समावेशी विकास हुआ है। मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर चर्चा करने के लिए विशेष तौर से आमंत्रित किए गए पत्रकारों को शुक्रवार को संबोधित करते हुए नड्डा ने मोदी सरकार के विजन, नीतियों और कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान देश के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अपनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं, सभी सेक्टरों के विकास के लिए उठाए गए कदमों और नए-नए क्षेत्रों में मोदी सरकार द्वारा हासिल उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। पार्टी की तरफ से नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक बुकलेट भी जारी किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, तरुण चुग, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख, के.के. शर्मा, गौरव भाटिया, सैयद जफर इस्लाम और प्रेम शुक्ल सहित पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए देश की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57