Advertisement

नया संसद भवन हमारी संस्कृति व आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण : शाह

नया संसद भवन हमारी संस्कृति व आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण : शाह

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए संसद भवन को हमारी संस्कृति और आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण बताते हुए कहा है कि देशवासी इसके उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं।
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किए गए नए संसद भवन के वीडियो को शनिवार को रिट्वीट करते हुए कहा, नये संसद भवन की इन अद्भुत झलकियों को देख पूरा देश हर्षित है। यह संसद हमारी संस्कृति और आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शाह ने आगे लिखा कि, मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुराने और अब इस नये संसद भवन में एक जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा करूंगा। देशवासी इसके उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई, रविवार को संसद के नए भवन का उद्घाटन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संसद के इस नए भवन का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया हुआ है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57