Advertisement

सपना चौधरी ने इस वजह से छुपाई थी शादी की बात, 9 महीने बाद जब मां बनीं तो लोगों को नहीं हुआ था यकीन


सपना चौधरी ने बताया है कि “2016 में जब मैं हिसार की लाडवा गौशाला के एक कार्यक्रम में वीर से मिली तो, वो मुझे बेहद खड़ूस लगे थे। इसके बाद हम दोबारा एक अवॉर्ड शो में मिले थे, जहां फिर से वीर ने मुझे अनदेखा कर दिया था। हालांकि, मैंने ही वीर से बात करने की कोशिश की। इस पर वो शरमा गए। उस बातचीत के बाद मुझे लगा कि वीर खड़ूस नहीं, बल्कि ऐसे शख्स हैं जो बाहर से जैसा दिखता है, भीतर से वैसा नहीं होता है। फिर हम एक-दूसरे को समझने लगे। कुछ और मुलाकातों के बाद मेरी वीर से अच्छी दोस्ती हो गई।

2020 में सपना ने की थी शादी

सपना ने 24 जनवरी, 2020 को वीर साहू के साथ चंडीगढ़ में शादी की थी। हालांकि, पति के परिवार में अचानक किसी की मौत होने के कारण वो अपनी शादी का खुलासा नहीं कर पाई थी। लेकिन, जब अक्टूबर 2020 में सपना ने बेटे को जन्म दिया तो उनके फैंस के लिए ये खबर हैरान करने वाली थी। कई लोग यह खबर सुनकर अश्लील और भद्दे कमेंट करने लगे। इसके बाद वीर ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी।

भद्दे कमेंट करने वालों पर भड़के थे वीर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोगों के कमेंट्स पर भड़के वीर ने कहा था कि सपना को लड़का हो गया, इस तरह के कमेंट करके लोग मजाक उड़ा रहे हैं। अगर किसी की हिम्‍मत हो तो मुझे कुछ कहकर बताओ। मैं अब तक कलाकार ही था मगर अब बदमाश भी बनने को तैयार हूं। सब कह रहे हैं कि शादी कर ली बताया नहीं, बिना शादी के बच्‍चा कैसे हो गया। मैं पूछ रहा हूं कि मैं किसी को यह क्‍यों बताऊं? मुझे कुछ नहीं बनना है और मैं आम आदमी बनकर रहना चाहता हूं।

फूफाजी की मौत के कारण नहीं किया था बड़ा आयोजन

सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने उनके मां बनने की खबर की पुष्टि की थी। उन्‍होंने बताया था कि ‘मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वह भी नानी बनकर काफी खुश हैं।’ उन्‍होंने यह भी बताया था कि वीर के फूफाजी का निधन होने के कारण शादी के बाद कोई प्रोग्राम नहीं किया गया था। पहले वीर और सपना कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से शादी करने वाले थे। सपना ने अभी तक अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

सपना के पति वीर साहू पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट हैं। कई हरियाणवी गानों में वीर साहू नजर आ चुके हैं। हरियाणा में वीर को ‘बब्बू सिंह’ के नाम से भी जाना जाता है। वीर का पहला गाना ‘थाड्डी- बड्डी’ काफी हिट हुआ था। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘गांधी फिर आ गए’ में काम किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47