कांग्रेस को बड़ा झटका…16 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल…जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। बस्तर दौरे के दौरान ओम माथुर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। ओम माथुर ने यहां तक कि यह दावा भी कर दिया है कि बस्तर की 12 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे जहां उनकी उपस्थिती में करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें किबस्तर दौरे के दौरान आज ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे और कांग्रेस और जेसीसीजे को बड़ा झटका दे गए। यहां करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजापुर जिले में कांग्रेस के 16 और जेसीसीजे के 14 कार्यकर्ता अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने आज भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

बीजापुर के बाद ओम माथुर दंतेवाड़ा पहुंचकर माता दंतेश्वरी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। भाजपा प्रदेश प्रभारी आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।