छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

स्वर्गीय पंथराम वर्मा को सुनकर जीवंत हो उठता था स्वाधीनता आंदोलन के संघर्ष का चित्र

रायपुर : स्वर्गीय पंथराम वर्मा को सुनकर जीवंत हो उठता था स्वाधीनता आंदोलन के संघर्ष का चित्र
आंदोलन के संघर्ष का चित्र

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

ग्राम मटंग में स्वर्गीय पंथराम वर्मा के मूर्ति अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा

स्वर्गीय पंथराम वर्मा मूर्ति अनावरण मुख्यमंत्री ने कहासर्वाेदय आंदोलन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सर्वाेदय आंदोलन से जुड़े मध्य प्रदेश भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पंथराम वर्मा की मूर्ति का अनावरण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले ग्राम मटंग पहुंचकर किया। उन्होंने परिवार व ग्रामीणजनों की उपस्थिति में स्वर्गीय श्री पंथराम वर्मा की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री इसके बाद स्वर्गीय पंथराम वर्मा के निवास पहुंचे और उनके परिवारजनों के साथ रूबरू हुए। परिवारजनों से मुलाकात के पश्चात उन्होंने स्वर्गीय वर्मा के साथ अपने बाल्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वे उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक हैं, जिन्हें स्वर्गीय श्री पंथराम वर्मा जैसे विद्वान और सरल स्वभाव वाले व्यक्ति का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। स्वर्गीय वर्मा ने दुर्ग के इंदिरा मार्केट में जब महात्मा गांधी जी का आगमन हुआ था उस समय उन्होंने अपने पिताजी के कंधों में बैठकर गांधी जी के दर्शन किए थे। उनके लिए यह बहुत ही अविस्मरणीय पल था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वर्मा एक लेखक और गांधीवादी थे। उन्हें किसी भी पद की लालसा नहीं थी, वे सर्वाेदय आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय वर्मा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय रहते थे।
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को देवउठनी की बधाई भी दी और किसानों को धान विक्रय के समय नमी से संबंधित गाइडलाइन को ध्यान में रखकर धान, धान खरीदी केंद्र में ले जाने की सलाह दी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित स्वर्गीय पंथराम वर्मा का जीवन सत्य, अहिंसा और गांधी के सपनों के भारत के लिए समर्पित किया था। इसके साथ-साथ उन्हें विनोबा भावे जी के विचारों और खादी से भी प्रेम था। उनके लेख के शीर्षक ‘चरखे से कातता हूं सूत’ की पंक्तियां जीवन भर ढकता आ रहा खादी से तन, गर मरूं भी तो नसीब हो खादी का कफन…’ उनकी लेखन कला का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ग्राम मटंग में पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, कला मंच, रंग मंच, शाला भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सर्वश्री मेहत्तर राम वर्मा, कौशल चन्द्राकर, जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्रवंशी, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद सदस्य खिलेश यादव, कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!