
‘देशभक्त जाबाजर्जी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति गीत, अम्बिकापुर में हुआ आयोजन
18 मई को अम्बिकापुर में 'देशभक्त जाबाजर्जी के नाम' कार्यक्रम में देशभक्ति व फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई। मंच संचालन जयेश वर्मा ने किया। सांसद, महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल।
देशभक्त जाबाज़ों को समर्पित संगीतमय संध्या का आयोजन, अम्बिकापुर में गूंजे देशभक्ति गीत

अम्बिकापुर। शहर में रविवार, 18 मई 2025 की शाम एक अनोखे देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत संगीत संध्या का आयोजन किया गया। “देशभक्त जाबाजर्जी के नाम” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में सदाबहार फिल्मी और देशभक्ति गीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्कूल रोड, अम्बिकापुर में हुआ। आयोजन की जिम्मेदारी संगीत संघ, अम्बिकापुर सरगुजा ने संभाली, वहीं लेजर हॉस्पिटल, जिला अस्पताल रोड इस संगीतमय शाम के प्रायोजक रहे।
इस संगीतमय देशभक्ति संध्या का मंच संचालन जयेश वर्मा द्वारा प्रभावशाली अंदाज़ में किया गया, जिनकी शैली ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम की गरिमा तब और बढ़ गई जब सांसद चिंतामणि महाराज, नगर निगम महापौर मजूषा भगत, और अनुराग सिंह देव की उपस्थिति में शहर के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।
देशभक्ति गीतों के साथ-साथ लोकप्रिय पुराने फिल्मी गीतों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा की छाप साफ नजर आई। श्रोताओं ने तालियों की गूंज से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।









