कोरबाछत्तीसगढ़राज्य

बारहवीं की परीक्षा के लिए आज से बटेंगे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं

कोरबा जिले में 151 परीक्षा केन्द्र, 12 हजार 878 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कोरबा /माध्यमिक शिक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ द्वारा कल से प्रदेश में बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं लेना शुरू कर दिया जाएगा। राज्य शासन के निर्णयानुसार कोविड संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं पहले से दे दी जाएंगी और उन्हें निर्धारित समयावधि में प्रश्नों के उत्तर लिखकर उत्तर पुस्तिकाएं वापस परीक्षा केन्द्रों में जमा करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पाण्डेय ने बताया कि कोरबा जिले में कल एक जून से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिले में 151 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न शासकीय-अशासकीय स्कूलों के 12 हजार 878 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पांच जून तक किया जाएगा। परीक्षार्थी प्रश्नों के उत्तर लिखी पुस्तिकाएं छह जून से दस जून के बीच निर्धारित परीक्षा केन्द्र में जमा कर सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान किसी परीक्षार्थी के कोविड संक्रमित होने की दशा में संक्रमित परीक्षार्थी किसी अन्य व्यक्ति को अपनी परीक्षा संबंधी जानकारी और कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट के साथ प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं लेने या जमा करने के लिए अधिकृत कर सकेगा। अधिकृत किए गए व्यक्ति परीक्षार्थी के पूरे विवरण, पाॅजिटिव रिपोर्ट एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केन्द्र से ले सकेंगे और लिखी उत्तर पुस्तिकाएं भी जमा कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!