Advertisement

बेमेतरा की नई पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता (भापुसे) ने किया पदभार ग्रहण

बेमेतरा की नई पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता (भापुसे) ने किया पदभार ग्रहण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें की नई पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता (भापुसे) ने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा का पदभार गुरूवार 01 जून को ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंची, जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया, तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता को जिलें के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जिलें का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया।
आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता 2014 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे जिला सूरजपुर एवं अंबिकापुर (सरगुजा) में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रही हैं। जिलें का कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी को बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर जोर देने कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल, उप पुलिस अधीक्षक कमलनारायण शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक महिला विरूद्ध अपराध श्रीमती कौशल्या साहू एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक बृज किशोर यादव सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहें।
फोटो –

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47