Advertisement

युवा ग्रुप द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का का आयोजन

युवा ग्रुप द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का का आयोजन
गोपाल को विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ –नगर के स्वयंसेवी संस्था विश्रामपुर के युवा ग्रुप द्वारा आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कई ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की है। । युवा ग्रुप के संस्थापक सदस्यअमन कश्यप ने बताया की 5 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए कविता वाचन, 9 से 15 वर्ष के बच्चो के लिए स्लोगन, लेखन , 16 से 22 वर्ष के लिए चित्रकला ,23 से अधिक वर्ष के वर्ग के लोगों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता में भाग लेने लिए कोई शुल्क नहीं है । प्रतियोगिता में विश्रामपुर व कुमदा के नागरिक ही भाग ले सकते हैं l प्रत्येक प्रतियोगिता में उच्च तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रत्येक प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिया जायेगा। भाग लेने हेतु 7089562756 पर व्हाट्सएप कर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । प्रतिभागियों को 4 जून शाम 4 बजे तक अपना वीडियो फोटो भेजना अनिवार्य होगा । पुरुस्कार 5जून को घोषित किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में सोमेन चक्रवर्ती , मनीष मिश्रा , निखिल विर्क , अमन सिंह , एकांश अग्रवाल, स्वर्य , संस्कार , ओम आदि की टीम निरंतर प्रयास कर रही है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57