ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Trending

भोपाल हादसा: गन्ने का पत्ता हाईटेंशन लाइन से टकराया, आग बरसी; बुजुर्ग की मौत, 4 साल का बच्चा झुलसा

भोपाल की मानव बिहार कॉलोनी में गन्ने का पत्ता हाईटेंशन लाइन से टकराने पर आग लग गई। हादसे में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और 4 साल का बच्चा झुलस गया। बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप।

हाईटेंशन लाइन से टच हुआ गन्ने का पत्ता, बरसी आग: भोपाल में बुजुर्ग की मौत, 4 साल का बच्चा झुलसा

भोपाल। राजधानी की मानव बिहार कॉलोनी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 78 वर्षीय बुजुर्ग शंकरलाल विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उनका 4 साल का पोता गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब ग्यारस पूजा के लिए छत पर खड़ा किया गया गन्ना हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आग की चिंगारियां छत पर गिरने लगीं। शंकरलाल को तेज करंट लगा और वे करीब तीन मिनट तक लाइन की चपेट में रहे। उनके बेटे दीपक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ भी झुलस गए। इसी दौरान पास खड़े चार वर्षीय विनय के चेहरे पर भी चिंगारियां गिर गईं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

परिवार ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पांच दिन तक इलाज के बाद शंकरलाल की बुधवार को मौत हो गई। बेटे और पोते की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन दोनों हादसे के बाद सदमे में हैं।

रहवासियों ने बताया कि जिस हाईटेंशन लाइन से हादसा हुआ, वह दर्जनभर घरों के बेहद करीब से गुजरती है। बिजली विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया।

फर्नीचर कारोबारी रहे शंकरलाल ने करीब 15 साल पहले काम बेटे दीपक को सौंप दिया था। परिवार ने बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!