Advertisement

मृत्यु की खबर जानने के लिए फोन करने पर मितानिन के साथ मारपीट

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/ मृत्यु की खबर जानने के लिए मितानिन अपने परिचित को फोन की तो परिचितों ने उसके घर जाकर जमकर पिटाई कर दी। करंजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथिया पार्वती पति शिव प्रसाद मानिकपुरी निवासी दतिमा को उसकी सहेली शशि जयसवाल ने फोन कर के बताया की उसके पड़ोसी के यहां किसी की मौत हो गई है। प्रार्थीया पार्वती ने फोन करके आरोपी बाबूलाल रजवाड़े से पूछा तो वह आग बबूला हो गया और अपने भाई ललित रजवाड़े एवं दोस्त प्रेम रजवाड़े निवासी दतिमां के साथ पार्वती के घर पहुंच कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल रजवाड़े , ललित रजवाड़े आत्म सोहर साय राजबाड़े, प्रेम राजवाड़े आत्म रामपाल रजवाड़ा निवासी दातिमा के खिलाफ धारा 294 ,323, 34 कायम कर विवेचना कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57