Advertisement

आखिर डोंगरगांव में किसके इशारे पर चल रहा है रेत खनन,आढ़ाम साकरदरा जामसरार ये तीनो गाँव मे चल रहा है रेत का अवैध खनन-नवीन अग्रवाल

आखिर डोंगरगांव में किसके इशारे पर चल रहा है रेत खनन,आढ़ाम साकरदरा जामसरार ये तीनो गाँव मे चल रहा है रेत का अवैध खनन-नवीन अग्रवाल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि डोंगरगांव जामसरार नदी की घटना के बाद भी कांग्रेस सरकार ने सबक लेने के बजाय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले पर लीपापोती कर दी गई जिसके चलते रेत माफियाओं के हौसलें और बुलंद हो गए हैं।डोंगरगांव के ही आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार तीनों गांवो में खुलेआम

धरती का सीना चीरकर अवैध रेत का खनन किया जा रहा है जिसे देखकर भी खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आखिर किसके इशारे मे डोंगरगांव क्षेत्र में रेत का यह खेल चल रहा है क्योंकि जामसरार की घटना ने यह तो साबित कर दिया है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है, आखिर वह सफेदपोश नेता सत्ताधारी दल का है या विपक्षी दल का।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

नवीन अग्रवाल ने बताया कि आज राजनांदगांव जिले में बेधड़क और बेखौफ होकर रेत माफियाओ के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है जिसे पत्रकार जगत द्वारा लगातार अपनी कलम के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है उसके बावजूद कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है जो यह दर्शाता है कि अधिकारियों को पता है कि रेत माफियाओं को किसका सरंक्षण प्राप्त है।

– नवीन अग्रवाल ने बताया कि कुछ ऐसा ही हाल मुड़पार नदी का है जहां पर रोजाना बड़ी मात्रा में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का खनन कर बाजार में बेचा जा रहा। इससे संबंधित समाचार पत्रकार द्वारा प्रकाशित किया गया था उसके बावजूद अब तक उस प्रकरण में भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।यदि जल्द ही जिले में बढ़ अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो जनता कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट======

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05