ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नियमितिकरण की मांग को लेकर 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेशभर के कोटवारों का प्रदर्शन

रायपुर। नियमितीकरण और भूमि राजस्व कानून में सुधार की मांग को लेकर राजधानी में एक बार फिर कोटवार बड़े प्रदर्शन की तैयारी में हैं। 18 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक नवा रायपुर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। सोमवार को इस प्रदर्शन को लेकर बैठक करने प्रदेशभर के सैकड़ों कोटवार संघ के सदस्य और पदाधिकारी पहुंचे थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ कोटवार एसोसिएशन की प्रमुख मांग है कि प्रदेश भर के करीब 16 हजार कोटवारों को नियमित किया जाए और राजस्व विभाग में उनका संविलियन किया जाए। इसके अलावा दूसरी मांग है कि भू-राजस्व कानून की कुछ धाराओं में संशोधन कर राजा-महाराजाओं द्वारा उन्हें दी गई जमीन पर फिर से भूस्वामी का हक दिया जाए, जिससे हम अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर सकें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोटवार संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ ने कहा कि आजादी के पहले राजा-महाराजाओं ने गांव की सेवा करने के बदले कोटवारों को जमीनें दी थीं, जिससे वे अपना भरण-पोषण करते थे। सरकार ने उन जमीनों को वापस अधिग्रहित कर लिया और शासकीय बना दिया, जिससे वे जमीन से वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन में वादा किया था कि जल्द ही वे उनकी जमीन वापस लौटा देंगे, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि कांग्रेस की सरकार बने 4 साल बीत चुके हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!