Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी की चेतावनी…48 घंटे के लिए सतर्क रहने के निर्देश..!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो तक लू की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़कर सभी जगहों पर तापमान 42 डिग्री के पार है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर, रायगढ़, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने लू को लेकर प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसमें आगामी 24 घंटे और 48 घंटे को लेकर चेतावनी जारी कर लू से बचने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अगले 24 घंटे में जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर ,राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, और बेमेतरा जिलों के एक-दो जगहों में हीट वेव की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटे में जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर (पश्चिम), राजनंदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिला के एक-दो स्थानों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान जांजगीर जिले में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बलौदा बाजार में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायगढ़ जिले का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेली में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी रायपुर का टेम्प्रेचर 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है। महासमुंद जिले में टेम्प्रेचर 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में दुर्ग 42.2 डिग्री और बिलासपुर जिले में 42 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर 42.3 डिग्री, नारायणुपर में 40.2 और दंतेवाड़ा जिले में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47