Advertisement

शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन बनी मां, बच्ची को दिया जन्म, जिद पर अड़े ससुरालवाले

Interesting News : कानपुर देहात में एक दुल्हन शादी के तीसरे दिन मां बन गई। विवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया है। शादी के 3 दिन बाद दुल्हन के मां बनने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई और तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। बताया गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बच्ची को अपना बताने और अपनाने के लिए कहा लेकिन वो जिद पर अड़ गया कि वो ऐसा नहीं करेगा।

विवाहित के परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट


विवाहिता के परिजनों ने दुल्हन से इस बारे में पूछा तो उसने एक युवक से संबंध होने की बात स्वीकारी। विवाहिता के परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रूरा थाना में शिकायत की गई है। थानाध्यक्ष मंजीत दयाल ने बताया कि नवविवाहिता के परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से किया इंकार

वहीं दूसरी ओर बच्ची के जन्म के बाद पति और ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से किया इंकार कर दिया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। ये मामला इलाके में खूब चर्चा में है। जिस युवक से संबंध होने की बात विवाहिता ने कही है, वो गायब बताया गया है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47