छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

मानव सेवा से कोई भी अच्छा व श्रेष्ठ कार्य नहीं-विजय कुर्रे

मानव सेवा से कोई भी अच्छा व श्रेष्ठ कार्य नहीं-विजय कुर्रे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर छत्तीसगढ़ प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर विश्रामपुर सूरजपुर/10 अक्टूबर 2021/ लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में दानदाताओं की संख्या लगातार बढती जा रही है इसी क्रम में सामाजिक संस्था सन सिरोमणी समाज जिला सूरजपुर द्वारा आज मरीजों के भोजन व्यवस्था के लिए 5 क्वींटल चावल, 2 कट्टी दाल, 70 किग्रा. सब्जी एवं 25 किग्रा. अचार प्रदाय किया गया। सन सिरोमणी समाज के अध्यक्ष श्री विजय कुर्रे ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि जब हमने सुना कि विभिन्न समाज के लोग खुले मन से यहां सहयोग कर रहे तो हमें भी आगे बढ़कर इसमें सहयोग देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गरीब-अमीर हर प्रकार के व्यक्ति होते हैं। अनेक लोग ऐसे हैं, जिन्हें भरपेट भोजन भी नहीं मिलता और कुछ लोग ऐसे हैं, प्यासे को पानी पिलाना और किसी भूखे को खाना खिला देना कौन नहीं चाहता। ऐसे परोपकार से बढ़कर इस संपूर्ण पृथ्वी पर कोई भी अच्छा व श्रेष्ठ कार्य नहीं है। यही परोपकार भावना लेकर हम सब यहां आये है।
इस दौरान सन सिरोमणी समाज के उपाध्यक्ष विजय कुर्रे, सचिव सहदेव रवि, सह सचिव फुलचन्द रवि, कोषाध्यक्ष जगलाल सोनवानी, महामंत्री अमरजीत सोंलकी, अजय सोनवानी, विधि सलाहकार बंशबली हितकर, सामाजिक सलाहकार अशोक रवि, संतोष रवि, एवं मनोज कुमार सोनवानी सूरजपुर, रोहित कन्नौजे प्रेमनगर, प्रवीण कुमार सोनवानी रामानुजनगर, लखन रवि प्रतापपुर के ब्लाक अध्यक्ष सहित सदस्यगण अमरजीत, देवसाय, प्रेमसाय कुर्रे, राहुल कुर्रे, शिवशंकर रवि, अनिल कुर्रे, ललित चौधरी, पिताम्बर सोनवानी, बनाफर राम रवि, संजय रवि, मनोज हितकर उपस्थित रहे

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!