Advertisement

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आब्जर्वर व केन्द्राध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आब्जर्वर व केन्द्राध्यक्ष नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10 से 12 जून 2023 तक तीन दिवस सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्यता की भर्ती परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 05ः15 बजे तक 05 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को ऑब्जर्वर एवं केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में परीक्षा केन्द्र शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष प्रो. नन्दकुमार सिंह तथा सहायक संचालक मत्सय पालन विभाग राजेन्द्र सिंह को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता तथा सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को आब्जर्वर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष सुनिल कुमार एक्का तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी महिपाल कुजूर को आब्जर्वर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष शंभुनाथ मिश्रा तथा ए.पी.सी. शिक्षा विभाग आनंद प्रकाश गुप्ता को आब्जर्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवन्तपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्रीमती फूलमनी एक्का तथा सहायक संचालक कृषि एन.एस. भगत को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए उड़नदस्ता दल की निुयक्ति
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा जिले में सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्यता की भर्ती परीक्षा आयोजित करने तथा आवश्यक व्यवस्था करने हेतु उड़नदस्ता दल की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उप संचालक पशु पालन विभाग के डॉ. तनबीर अहमद को दल प्रभारी, सहायक संचालक पंचायत विभाग सुश्री स्टेला खलखो एवं नायब तहसीलदार श्रीमती संगीता साय को सदस्य नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47