Advertisement

मानसून का प्रवेश: आज छाये रहेंगे हल्के बादल… इस दिन से छग में होगी झमाझम बारिश

केरल में मानसून के प्रवेश होते अब मानसूनी हलचल बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में भी मानसून अपने निर्धारित समय से आठ दिन देरी से आया है, इसे देखते हुए जगदलपुर में 21 जून और रायपुर में 24 जून को मानसून का प्रवेश संभावित है।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 10 जून के बाद से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है, साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष केरल में ही आठ दिन विलंब से मानसून आया है, इसके चलते प्रदेश में भी आठ दिन विलंब होना संभावित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई

30 वर्षों में पहली बार देखने को मिला है कि छत्तीसगढ़ में लू नहीं चली है। इसके साथ ही इस बार भले ही तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन उमस व गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। मार्च और अप्रैल का महीना तो नहीं तपाया,लेकिन मई के दूसरा पखवाड़ा तपाने वाला रहा। अब जून में भी तपिश और ज्यादा बढ़ गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47