Advertisement

वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, मौके पर दंपती समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तरप्रदेश। ACCIDENT NEWS : लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में निघासन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार टैक्सी और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। पीछे से आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर के एक हिस्से की चपेट में आ गए, जिससे बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र चांद अपने बहनोई जाबिर (38) निवासी बिसवां जिला सीतापुर, बहन 32 वर्षीय खुशनुमा, भांजी छह वर्षीय जन्नत के साथ पलिया आ रहा था। चांद सभी को पलिया बस अड्डे पर छोड़ने आ रहा था। इस दौरान पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे तेज रफ्तार ट्रैक्सी वाहन व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और एक हिस्सा पीछे से आ रही चांद की बाइक से टकरा गया।

बाइक सवार चारों लोग उछलकर रोड पर जा गिरे और मौके पर ही चारों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टैक्सी और ट्रैक्टर चालक मौके भाग गए। हादसे के बाद बाइक भी जल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजवाया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47