Advertisement

जयनगर पुलिस ने 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार…….

जयनगर पुलिस ने 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -जानकारी के अनुसार थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि वेगेनार कार क्रमांक सीजी 10 एफ 0459 में एक व्यक्ति अम्बिकापुर की ओर से अवैध नशीली इंजेक्शन बिक्री करने हेतु कार में रखकर सिलफिली की ओर आने वाला है। थाना जयनगर की पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम संजयनगर में घेराबंदी कर वेगेनार कार सहित बासुदेव सरकार पिता प्रशांत सरकार उम्र 26 वर्ष निवासी रामानुजगंज, जिला बलरामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 81 नग एविल इंजेक्शन, 30 नग टी-जेसिक इंजेक्शन व 49 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कुल 160 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई वरूण तिवारी, राकेश यादव, आरक्षक राजकुमार पासवान, विकास मिश्रा व नीरज सिंह सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47