गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

गरियाबंद : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

गरियाबंद : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तलिखित पुस्तिका प्रदर्शन एवं कबाड़ से जुगाड़ गतिविधियां हुई संचालित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद/राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों में किया गया इसमें प्रथम स्तर कक्षा पहली से पांचवीं, दूसरा स्तर, कक्षा दसवीं से आठवीं और तीसरा स्तर, कक्षा 9वी से 12वीं तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी इवेंट का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गरियाबंद विकासखंड के 30 संकुलों को 10 मेगा संकुलो में विभाजित कर चयनित बच्चों को आज विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय स्तर अभियान कार्यक्रम में शामिल किया गया। प्रतियोगिता अंतर्गत क्विज, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, हस्तलिखित पुस्तिका प्रदर्शन एवं कबाड़ से जुगाड़ गतिविधियों का संचालन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी बच्चों, पालक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा ट्रॉफी पेन व कॉपी उपहार के रूप में सभी प्रतिभागियों को वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के डीपीओ बुद्ध विलास सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी दास, समग्र शिक्षा डीएमसी कार्यालय से केशो राम साहू, एपीसी तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री तेजस कुमार शर्मा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एच.आर साहू तथा सभी संकुल समन्वयक शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!