Advertisement

राम अवतार जायसवाल को छत्तीसगढ़ इंटक का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

दीपक श्रीवास प्रबंध संपादक छत्तीसगढ़ स्वामीनाथ जायसवाल जी की नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव हौशिलाप्रसाद शर्मा जी तथा छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव किशोर वैती जी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति में बदलाव करने के हेतु बिलासपुर पर आए थे। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री भवानी सिंह मरकाम को राष्ट्रीय समिति में जगह मिलने के बाद से छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त था। राम अवतार जायसवाल को छत्तीसगढ़ इंटक का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निजी सलाहकार अश्विनी मिश्रा जी को इंटर का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। दीपक दुबे की अध्यक्षता वाली इंटक से अपना रिश्ता तोड़ कर लाखन सिदार, अविनाश सिंह, चिराग शर्मा और उनके सभी साथियों ने स्वामीनाथ जायसवाल जी की नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की प्राथमिक सदस्यता को स्वीकार किया। नियुक्तियों की अगली कड़ी में श्री दीपक श्रीवास जी को संगठन का वरिष्ठ प्रदेश महासचिव, श्री बुधवारू सारथी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लाखन सिदार को वरिष्ठ सचिव नियुक्त किया गया। उसी के साथ अविनाश सिंह को महासचिव बिलासपुर संभाग एवं श्री चिराग शर्मा को जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा नियुक्त किया गया। वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव हौशिलाप्रसाद शर्मा जी तथा छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री किशोर वैती जी की उपस्थिति में नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों ने श्री स्वामीनाथ जायसवाल जी की नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) को मजबूत करने की कसम खाई और मजदूरों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की लड़ाई लड़ने में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने की शपथ ली।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05