Advertisement

धमतरी : ऑब्जर्वर व्ही. श्रीधरन ने ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण

धमतरी : ऑब्जर्वर व्ही. श्रीधरन ने ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 10 से 27 जून 2023 तक की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के इंजीनियर के दल द्वारा वेयर हाऊस में उपलब्ध 1500 बैलेट यूनिट 1019 कंट्रोल यूनिट एवं 1248 वीवीपैट की प्रतिदिन प्रथम स्तरीय जांच का कार्य कर रहे हैं।
प्रथम स्तरीय जांच का कार्य का आज ऑब्जर्वर श्री व्ही. श्रीधरन, ईवीएम नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम स्तरीय जांच का कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति, जांच उपरांत सही पाए गए मशीन और खराब मशीनों की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी और इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के इंजीनियरों से भी बातचीत की और जांच कार्य के बारे में जानकारी ली। वेयर हाऊस में उपलब्ध 1500 बैलेट यूनिट में से 489 मशीनों, 1019 कंट्रोल यूनिट में से 493 मशीनों एवं 1248 वीवीपैट में से 478 की जांच पूर्ण किया जा चुका है। जांच में सही पाए जाने वाले मशीनों का उपयोग विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान कार्य के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चन्द्रकान्त कौशिक, नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या पोटाई एवं सहायक नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर तेजपाल ध्रुव के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57