Advertisement

धमतरी : जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

धमतरी : जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मई-जून में जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान जिले में खेल का वातावरण बना और नए खिलाड़ियों की रूझान खेलों की ओर बढ़ा। जिला खेल अधिकारी श्रीमती उमा राज ने बताया कि स्थानीय आमातालाब स्थित बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरनिगम महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल का आयोजन शुरू किया गया, जिससे प्रदेश की विलुप्त हो रही खेलों को पुर्नर्जीवित किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेल अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के चारों विकासखण्डों में विकासखण्ड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें धमतरी विकासखण्ड में 165, कुरूद में 181, मगरलोड में 94 और नगरी विकासखण्ड में 133, कुल 837 प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर का लाभ लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इन 837 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में 48 उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट, विकासखण्ड धमतरी में 18 टी शर्ट, कुरूद, मगरलोड और नगरी विकासखण्ड में 16-16 टी शर्ट वितरण किया गया। समापन कार्यक्रम में लगभग 300 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कराते संघ, जिला पॉवरलिफ्टिंग/ वेटलिफ्टिंग संघ, जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ, जिला कुश्ती संघ, जिला ताइक्वांडो संघ, फ्रीडम एकादमी, जिला टेबल टेनिस संघ और नगर निगम स्पोर्ट्स का भी विशेष सहयोग रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57