छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलोदा बाजारब्रेकिंग न्यूज़

सेहत से खिलवाड़ : 2 करोड़ की नकली दवाईयां जब्त, आयुर्वेदिक दवा में मिलाई जा रही थी एलोपैथिक मेडिसिन

बलौदाबाजार। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शारदा मेडिकल स्टोर सिमगा से 2 करोड़ रुपए की नकली दवाईयां जब्त की गई हैं। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ की सूचनाओं और कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर शुक्रवार को ये कार्रवाई की गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

नगर पंचायत सिमगा में स्थित शारदा मेडिकल स्टोर्स और उसके संचालक गिरधारी देवांगन के निवास स्थान पर छापा मारकर 37 बोरी सहित 13 कार्टन नकली दवाईयों की खेप जब्त की गई है। इसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए आंका गया है। कार्रवाई औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियम 1945 की धारा 18 (सी) 18 (ए) के तहत की गई है। निरीक्षण के दौरान ही जब्त की गई औषधियों को रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियों को मिलाए जाने की पुष्टि की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रिपोर्ट में पता चला कि आयुर्वेदिक औषधियों के नाम पर उसमें एलोपैथिक औषधियों के कन्टेन जैसे- डायक्लोफेनिक, एसायक्लोफेनिक मिलाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। अब मामले को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही औषधि विभाग ने अपील जारी की है कि कोई भी व्यक्ति आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन बिना आयुर्वेदिक चिकित्सक के सलाह के बिना न करें। साथ ही कुछ भी संदिग्ध लगने पर विभाग को अवश्य सूचित करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!