Advertisement

कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या-शिकायतों को लेकर पहुंचे लोग, हुआ त्वरित निराकरण

धमतरी : कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या-शिकायतों को लेकर पहुंचे लोग, हुआ त्वरित निराकरण

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने समस्याओं व शिकायतों का निराकरण करने अधिकारियों को दिये निर्देश

जनदर्शन में समस्या-शिकायतों संबंधी मिले 81 आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर आज डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज ने आज दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या-शिकायतों संबंधी आवेदन लिये। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में प्राप्त सभी समस्या-शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्रों का अधिकारी समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। जनदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ। इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्या-शिकायतों के संबंध में कुल 81 आवेदन दिये।
जनदर्शन में मुख्यतः नलजल योजना का सही क्रियान्वयन, मानसिक रूप से उत्पीड़न एवं धोखाधड़ी, नवीन ट्रांसफार्मर लगाने सहयोग राशि दिलवाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राशि दिलाने, जमीन से अतिक्रमण हटाने, निर्मित शौचालय का अनुदान प्रदान करने, मनरेगा की लंबित मजदूरी का भुगतान करने सहित सीसी रोड व पक्की नाली निर्माण की स्वीकृति दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण तत्काल किया गया और शेष प्रकरणों के लिए समय सीमा दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47