Advertisement

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाएं 24 एवं 25 जून को

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाएं 24 एवं 25 जून को

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलें में बनाए गए हैं 22 परीक्षा केन्द्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा शनिवार 24 जून को प्रातः 10 बजे से 12ः15 तक बीएससी नर्सिंग एवं अपरान्ह 2 बजे से 5ः15 बजे तक सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2023 एवं 25 जून रविवार को प्रातः 9 बजे से 12ः15 तक पीईटी एवं अपरान्ह 2 बजे से 5ः15 बजे तक पीपीएचटी भर्ती परीक्षा 2023 आयोजित होगा। जिसमें बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 7500 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा अंतर्गत कुल 22 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं, जिसमें शास.पं.जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शास. कन्या महाविद्यालय बेमेतरा, शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय बेमेतरा, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय बेमेतरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा, एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद शिवलाल राठी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेमेतरा, शास. उ.मा. विद्यालय जेवरी, शास. उ.मा. स्कूल जेवरा, शास. उ.मा. स्कूल कठिया-रांका, शास. उ.मा. स्कूल कारेसरा, शास. उ.मा. स्कूल, बावामोहतरा, इंडियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा, शास. पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला, शास. नवीन कॉलेज बेरला, शास. कन्या उ.मा. स्कूल बेरला, शास. बालक उ.मा. स्कूल बेरला, शास. उ.मा. स्कूल सरदा, शास. पं.देवी प्रसाद चौबे कॉलेज साजा, शास. कन्या उ.मा. स्कूल साजा, शास. आदर्श बालक उ.मा. स्कूल साजा एवं समाधान कॉलेज समृद्धि विहार बेमेतरा शामिल हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें। व्यापम से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाईल, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों एवं नकल आदि को रोकने हेतु सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित किया गया हैं। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा पश्चात पुनः सुरक्षित जमा करने हेतु पर्यवेक्षक की नियुक्ति करते हुए पर्याप्त मात्रा में परीक्षा केन्द्रवार पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47