
स्थान्तरित शिक्षकों का काउसंलिंग के बाद भी आदेश जारी नहीं

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अपर संचालक को सौपा पत्र
बेमेतरा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि अक्टुबर 2022 में एलबी संवर्ग के शिक्षक, व्यख्याता का ऐच्छिक, प्रशाशनिक स्थान्तरण हुआ था, जिसमें कई त्रुटियां पाया गया था, जिसके कारण बहुत से शिक्षक कोर्ट गए और शासन स्तर पर अभ्यावेदन लगाए, जिसे डीपीआई ने स्वीकार करते हुए 19 मई 2023 को काउंसलिंग किया गया था। पदांकन आदेश में हो रहें विलंब को लेकर 22 मई 2023 को अपर संचालक लोक शिक्षण संचालानलय रायपुर को पत्र सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाले में प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता, रामबिलास गजराज शामिल रहें।










