Advertisement

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सिलफिली स्थित पिलखा क्षीर का किया निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/कलेक्टन ने स्व. सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री भी पिलखा क्षीर के माध्यम से करने कहा सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सिलफिली स्थित पिलखा क्षीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां दूध की खपत, दूध की उपयोगिता एवं दूध से बनने वाले खाद्य साम्रगी की विक्रय आदि की जानकारी ली तथा उत्पादन एवं विक्रय बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ए-2 मिल्क के फायदे के प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया। ताकि ए-2 मिल्क का अलग से विक्रय कर पिलखा क्षीर की आय बढ़ाई जा सके। ज्ञातव्य हैं कि ए-2 मिल्क कई बीमारियों जैसे- हृदय रोग, डायबिटीज एवं न्यूरोलाॅजिकट डिसआर्डर से बचाता हैं एवं शरीर में रोग प्रतिरोग क्षमता पैदा करता है। पिछले कुछ वर्षो से उपभोगताओ के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। देशी नस्ल की गायों में ए-2 टाईप दूध प्रोटीन प्राकृतिक रुप से पाया जाता है। इन्हीं फायलों को देखते हुए कलेक्टर ने देशी गाय के दूध की अलग से खरीद, प्रसंकरण एवं विपणन करने को प्राथमिता देने को कहा है। इस दूध की कीमत सामान्य दूध से अधिक होती है।
कलेक्टर ने पीलखा क्षीर स्थित मिल्क पार्लर का भी निरीक्षण किया। मिल्क पार्लर, जो की स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाया जा रहा है, की आय बढ़ाने के लिए और कौन-कौन सी चीजें बेच सकते हैं इस पर भी चर्चा की। कूकीज, नमकीन, आचार-मूरब्बा, कैंडी, मुखवास, रोस्टेड अलसी, आईसक्रीम, रबड़ी आदि अन्य प्रकार की साम्रगीयों का विक्रय भी पार्लर के माध्यम से करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्व सहायता समूहों के महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों की भी बिक्री इस पार्लर के माध्यम से करे। कुल्हड़ के दूध, लस्सी, छाछ आदि पीने की व्यवस्था में माध्यम से भी आय बढ़ाये जा सकते है। मिल्कस प्रोडक्ट की ब्रांडिंग कैसे किया जाये इस पर गौर देने की बात कही। मिल्क प्रसंकरण से नये-नये उत्पाद बनाकर विक्रय करने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57