Advertisement

कातलबोड में अवैध रूप से शराब कोचिये पर कार्यवाही

कातलबोड में अवैध रूप से शराब कोचिये पर कार्यवाही

समाधान हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्यवाही, आरोपी से 20 पौवा शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस के द्वारा एक हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया, जिसे समाधान नाम दिया गया हैं। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा कभी भी अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता हैं। एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना बेमेतरा क्षेत्र के ग्राम कातलबोड में अवैध रूप से शराब बिक्री किया जाता हैं।समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान सेल प्रभारी एवं थाना बेमेतरा प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी बेमेतरा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 23 जून को थाना बेमेतरा क्षेत्र के ग्राम कातलबोड में थाना बेमेतरा स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब रखकर शराब बिक्री कराने पर आरोपी रविशंकर बंजारे पिता दयादास बंजारे उम्र 24 साल साकिन कातलबोड थाना व जिला बेमेतरा के पास से 20 पौवा देशी मसाला शराब कीमती करीबन 2200 रूपये एवं बिक्री रकम 420 रूपये कुल जुमला 2620 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि रेशमलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, रविन्द्र तिवारी, आरक्षक मुकेश माहिरे, मनीष मिश्रा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47