Advertisement

रायपुर का गुम बालक मिला बेमेतरा पुलिस को, किया गया सुपुर्द

रायपुर का गुम बालक मिला बेमेतरा पुलिस को, किया गया सुपुर्द

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा पुलिस द्वारा शहर पेट्रोलिंग के दौरान एक बालक को बाजार पारा बेमेतरा में लावारिश हालत में घुमते मिलने पर चाईड लाइन बेमेतरा को सौपा गया था, जो कि तस्दीकी उपरांत पता चला कि खम्तराई थाना में उक्त बालक के संबंध में धारा 363 भादवि का अपराध कायम हैं। जिसके संबंध में संबंधित थाना खम्तराई जिला रायपुर को सुचना देकर एवं उक्त बालक के परिजन के उपस्थित आने पर उक्त बालक को चाइल्ड लाइन कार्यालय बेमेतरा से सही सलामत थाना खम्तराई पुलिस को दस्तयाब बरामदगी के लिए विधिवत अग्रिम कार्यवाही हेतु उक्त बालक को सुपुर्द किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर आपरेशन मुस्कान के तहत गुम/अपहृता (बालिका) को लगातार दस्तयाब कर बरामदगी की कार्यवाही किया जा रहा।उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बेमेतरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल डहरिया, रविन्द्र तिवारी, आर. राहुल यादव व थाना खम्तराई से सउनि सुनीता कंवर, आर. हेमन्त गिलहरे एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47