छत्तीसगढ़बस्तरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आह्वान पर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक।


अंबिकापुर।।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार और भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आह्वान पर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक आहूत कर पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया गया।
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि जिला में होने वाले प्रशिक्षण के प्रभारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं सह प्रभारी संजय सोनी होंगे।
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में कम से कम दो योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके जिला प्रभारी विनोद हर्ष तथा मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल के प्रभारी होंगे।
23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण और श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस मनाया जाएगा जिसके जिला प्रभारी देवनाथ सिंह रहेंगे।
25 जून को आपातकाल और काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा जिसके जिला प्रभारी राजकुमार बंसल रहेंगे।
27 जून को मन की बात कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है जिसके जिला प्रभारी प्रशांत शंकर त्रिपाठी होंगे। तथा इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल के प्रभारी होंगे।
इस दरमियान टीकाकरण अभियान एवं सेवा ही संगठन के जिला प्रभारी अभिषेक शर्मा द्वारा जागरूकता एवं सेवा कार्य संपादन किया जाएगा।
कार्यक्रमों के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सभी बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि सार्वजनिक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान दिया जाएगा, 23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथ पर वृक्षारोपण सहित स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अंतर्गत तालाब कुआं एवं अन्य जल बहाव जल स्रोतों को लक्ष्य लेकर प्लास्टिक रहित अभियान चलाया जाएगा, आपातकाल का काला दिवस को याद करते हुए मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर किया गया हमला के बारे में एवं मीसा बंदिओं से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा साथ ही आपातकाल के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन कर नई पीढ़ी को आपातकाल के विषय में जागरूक किया जाएगा। उक्त विषयों की जानकारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी तथा बैठक कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा करते हुए डी के पूरिया ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रभारियों के अलावा अंबिकापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे , रूपेश दुबे , संजय सोनी, राधेश्याम सिंह ठाकुर एवं विजय व्यापारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!