Advertisement

कलेक्टर कुन्दन कुमार स्वयं शहर निरीक्षण के लिए निकले

कलेक्टर कुन्दन कुमार स्वयं शहर निरीक्षण के लिए निकले

वर्षा के मौसम को देखते हुए जल जमाव की स्थिति से निपटने लो लाइन क्षेत्रों, मुख्यमार्गों, चौक का किया अवलोकन

कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील, शहर को स्वच्छ बनाये रखने प्रशासन का सहयोग करें, गलियों और सड़कों में ना फेंके
नागरिकों को जागरूक करने निगम अमले को निर्देश और पुनरावृत्ति पर जुर्माना करने के भी निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सोमवार को अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र के लो लाइन जगहों में वर्षा जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। वर्षा के मौसम को देखते हुए कलेक्टर स्वयं शहर निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई एवं नगर निगम अम्बिकापुर की टीम उपस्थित रही। कलेक्टर कुन्दन ने कैलाश मोड़ सत्तीपारा में जलजमाव की स्थिति का अवलोकन किया। निचला क्षेत्र होने के कारण अधिक वर्षा में यहां जल भराव की स्थिति बनती है और आसपास के रहवासियों सहित आवागमन में भी लोगों को असुविधा होती है। कलेक्टर ने स्थिति को संज्ञान में लेते हुए निरीक्षण किया और यहां सार्वजनिक निस्तारी के मद्देनजर नाली के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि कच्ची नाली के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था बनाई गई है। इसे सड़क किनारे नालियों से जोड़ते हुए निकासी की व्यवस्था बनाई गई है। कलेक्टर ने नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं जिससे पानी का बहाव सामान्य बना रहे और कहीं भी जल भराव की स्थिति ना बने। इसके साथ ही राजस्व और निगम अमले को प्रतिदिन सुबह शहर का भ्रमण कर स्वच्छता, जल जमाव और यातायात व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकता अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
शहरी वार्डों और मुख्यमार्गों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर सद्भावना चौक पहुंचे। बीते वर्षों में इस क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बड़ी समस्या थी जिसका नगर निगम द्वारा पुलिया निर्माण कर निराकरण किया गया है। इसी तरह एक और पुलिया निर्माण कर निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सड़कों में जल जमाव की स्थिति में नगर निगम अमले को त्वरित कार्यवाही करने और इस संबंध में लोगों को भी जागरूक करने कलेक्टर ने विशेष निर्देश दिए हैं।
इसी दौरान कलेक्टर कुन्दन ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। स्वच्छता दीदियों को सुबह कचरा समय पर दें और दिन में निगम अमले के स्वच्छता हेतु चलने वाले वाहनों में ही कचरा डालें। गलियों और सड़कों में कचरा ना फेंके। ऐसा करने से आपका घर स्वच्छ होता पर शहर में गंदगी फैलती है। कलेक्टर ने इस पर निगम अमले को लोगों को आवश्यक समझाइश देने और पुनरावृत्ति पर जुर्माना करने के भी निर्देश दिये हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47