प्रधानमंत्री जनता की सेवा में तो विपक्ष उनको सत्ता से हटाने में – अवधेश चन्देल

प्रधानमंत्री जनता की सेवा में तो विपक्ष उनको सत्ता से हटाने में – अवधेश चन्देल

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की सेवा करते हुए उनसे मेलजोल बढ़ाने और इसके माध्यम से पार्टी को मजबूती देने का संदेश दिया हैं। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा के दस लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए लोगों के दिलों में अपनी अच्छी छवि और जगह बनाने का सिलसिला तेज करने के लिए कार्यक्रम किया गया। जिसको देश भर में बूथ स्तर पर सुना गया, इसी कड़ी में भाजपा बेरला मंडल के कार्यकर्ता ने बेरला में सुना गया। प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश चन्देल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में प्रदेश में 2023 में विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनाव जीतेगी और लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली सहित कई राज्यों में सभी सीटों पर सफलता हासिल की थी, उसी तरह इस बार भी दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भाजपा हर सीट पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकता भाजपा की जीत का लय रोकने में असफल साबित होगी। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की सेवा के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, तो विपक्ष के पास प्रधानमंत्री को सत्ता से हटाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं हैं। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोगों के बीच जाने को कहा जिसमें प्रमुख बाते रखीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 9 वर्ष में अनेक विकास कार्य करके देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया। देश की आर्थिक स्थिति कैसे मजबूत हो इस ओर उन्होंने पूर्ण रूप से ध्यान दिया।भारत की अर्थव्यवस्था, भारत में सरकार की स्थिरता प्रदान किया। भारत के लोगों का भरोसा जीता और विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास भी किया गया। हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तानियों का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ाने सभी क्षेत्रों में काम किया। जनधन खाता खोलकर आम गरीब को बैंकिंग सिस्टम से जोड़कर उनको उनका अधिकार दिलाने का काम, देश की जनता को जो मूलभूत आवश्यकता थी गरीबों को उज्जवला योजना के माध्यम से उन्हें मुफ्त में गैस सिलेंडर चूल्हा प्रदान की, प्रत्येक घरों में 2024 तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प लिया, माताओं को सम्मान मिले ऐसी अनेक योजनाएं बनाकर धरातल में उतारें, किसानों का आय दोगुना करने किसानों को भरोसा दिलाया, किसान सम्मान निधि जैसे राशि किसानों को देकर उनकाे सहायता प्रदान किया। गांव के गरीब से लेकर मध्यमवर्ग परिवार को 5 लाख का आयुष्मान कार्ड सुरक्षा कवच के रूप में प्रदान किया हैं, जिसमें लाखों लोगों को इसका लाभ भी मिला। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा नीति में बदलाव कर एक परिवर्तन देश में लाने का उन्होंने सार्थक पहल किया। मजदूरों को उनकी मजदूरी सीधे उनके खाते में भेजकर न सिर्फ भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं, बल्कि व्यक्ति को उनका पूरा अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने अपनी संकल्प को पूरा किया। भारत के लोगों के लिए विकास के कार्यों को संपादित किया। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को पूरा करने का संकल्प पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र जो बरसों से श्रीराम मंदिर निर्माण एवं धारा 370 हटाना जैसे जो पुराने मुद्दे थे, उस संकल्प को उन्होंने पूरा किया, 9 वर्ष में अनेक ऐसे विकास कार्य किए हैं जिसमें सभी वर्गों को लाभ मिला हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा साहू, संतोष साहू, मानक चतुर्वेदी, बलराम यादव, रोहित माहेश्वरी, आशीष सोनी, मोहित साहू, राघव सिन्हा, यशवंत साहू, द्रोपति साहू, पुरुषोत्तम साहू, आनंद यादव, प्रह्लाद वर्मा, रेख राम साहू, कन्हैया सेन, प्रकाश सेन, लेखराम साहू, जहर साहू, मोहित साहू, युगल पाटिल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।