Advertisement

नवागढ़ शोरूम से बाईक चोर आरोपीगण गिरफ्तार, बाईक बरामद

नवागढ़ शोरूम से बाईक चोर आरोपीगण गिरफ्तार, बाईक बरामद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी नवनीत सिंह खुराना उम्र 39 साल निवासी वार्ड नं. 05 नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 25 जून को थाना आकर रिपोर्ट आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 जून के रात्रि 1.30 बजे से 2.30 बजे के मध्य को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी के मोटर्स हीरो शोरूम (रेस्ट हाउस के सामने) में रखे न्यू मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स में से 3 नग मोटर सायकल किमती करीब 2 लाख रूपये को शोरूम हाल का ताला तोडकर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 137/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, विवेचना के दौरान 26 जून को मुखबिर से सुचना मिला कि सतीश नेताम निवासी वार्ड नं. 11 शंकर नगर नवागढ़ दूसरे के खंडहर घर में मोटर सायकल छुपाकर रखा हैं की सुचना पर सतीश नेताम को अभिरक्षा में लेकर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपने साथी प्रहलाद निषाद एवं छत्रपाल निर्मलकर के साथ मिलकर हीरो शो रूम नवागढ़ से तीन नग एचएफ डिलक्स मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 3 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 2 लाख रूपये बरामद किया गया। आरोपीगणों सतीश नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 11 शंकर नगर, प्रहलाद निषाद पिता बनझुलवा निषाद उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 13 बावली पारा, छत्रपाल निर्मलकर पिता छोटेलाल निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 10 दर्रीपारा सभी तीनों निवासी नवागढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर आज 27 जून को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा हैं। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के नेतृत्व पर थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ठ, सउनि मोहन साहू, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा एवं सायबर टीम, आरक्षक हेमंत प्रसाद साहू, संतोष साहू, राहुल दुबे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47