Advertisement

आबकारी एक्ट के मामले में 115 पौवा देशी शराब जप्त

आबकारी एक्ट के मामले में 115 पौवा देशी शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – थाना नांदघाट में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु मोटर सायकल में रखकर परिवहन करने एवं शराब बिक्री का 27 जून को 2 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। ग्राम टेमरी बाजार चौक एवं ग्राम एरमशाही गौठान के पास से आरोपीगणों दुलारू टंडन ऊर्फ छोटे पिता मुन्नादास टंडन उम्र 19 साल निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, गुरूदेव सिंह चौहान ऊर्फ किशन पिता लक्ष्मण चौहान उम्र 19 साल निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, मोहन साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 35 साल साकिन एरमशाही पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा से 85 पौवा देशी मसाला एवं 30 पौवा देशी प्लेन कुल जप्त शराब 115 पौवा देशी मसाला/प्लेन शराब कीमती 11750 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त दो मोटर सायकल कीमती करीबन 50000 रूपये जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक प्रमोद शर्मा, चौकी प्रभारी मारो सउनि राजेन्द्र कश्यप, सउनि शंकरलाल सोनवानी, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश ध्रुव, आरक्षक रूपेन्द्र सिंह, प्रताप यादव, विजय लहरे, गजेन्द्र पाल बार्गो, गोविंद सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47