विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस जन

विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस जन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पांच विषयों में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से कार्यकताओं ने ली प्रशिक्षण

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

साजा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में संतोष वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मिशन 2023 के मद्देनजर विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर पंचायत साजा के मंगल भवन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप चौबे एवं युथ आइकान व प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अविनाश चौबे, बंशी पटेल सम्मिलित हुए। दिन भर चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी साथी एवं कार्यकर्ताओं ने मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आए हुए विषय विशेषज्ञों ने पांच अलग अलग विषयों में प्रशिक्षण दिए, जिसमें प्रमुख रूप से सोशल मीडिया की उपयोगिता, भूपेश सरकार की उपलब्धियां व योजनाएं एवं संगठनात्मक ढांचा की विस्तृत जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम में जुड़कर सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं संबोधित करते हुए सभी लोगो से पुनः कमर कसकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ता पूर्ण ऊर्जा के साथ हाथ उठाकर आगामी विधानसभा चुनाव की संकल्प लिया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से शिव कुमार वर्मा अध्यक्ष, जितेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी मनोज जायसवाल, श्रीमती सुनीता राजीव गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, जीवन वर्मा, पुन्नी लाल पटेल, बिहारी साहू , गुड्डू जायसवाल, गौरव बिंदल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, धमधा एवं थान खमरिया के पदाधिकारीगण, जोन कांग्रेस कमेटी, सेक्टर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सभी कांग्रेस जन सम्मलित हुए।