Advertisement

लायन्स क्लब बेमेतरा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

लायन्स क्लब बेमेतरा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – लायंस क्लब बेमेतरा सिटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र छाबड़ा, सचिव डॉ विनय ताम्रकार, कोषाध्यक्ष शत्रुहन साहू सहित सभी पदाधिकारियों को सत्र 2023-24 के लिए शपथ अधिकारी रीजन चेयर परसन रश्मि लाखोटिया द्वारा शपथ दिलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल (केबिनेट सचिव) थे। मंच संचालन अवधेश पटेल ने किया। शेष पदाधिकारीओ उपाध्यक्ष ताराचंद माहेश्वरी, प्रकाश शितलानी, घनश्याम अग्रवाल, सहसचिव लूणकरण गांधी, सहसचिव घासीराम वर्मा, सह कोषाध्यक्ष कोमल चंद जैन, टेल ट्विस्टर रितेश तापड़िया, टेमर दीपक हीरानी, पीआरओ संजू जैन, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर उत्तमचंद माहेश्वरी, लालू मोटवानी, दिनेश पटेल, मनोज गंगवानी, लालू संतवानी, चार्टर डायरेक्टर रश्मि ताम्रकार को भी शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लायन्स क्लब कवर्धा के प्रेमचद श्रीश्रीमाल जैन, नीरज मंजीत छाबड़ा, बलदाऊ प्रसाद गुप्ता, हरीश गाँधी, रामेश्वर गुप्ता, सुनीता गुप्ता, डॉ संगीता चौहान और महिंदर छाबड़ा, विशिष्ठ अतिथि प्रेमसिंह सलूजा, रिपुदमन सिंह पुसरी, सुधा साव और मीना सिंह सहित मोंटी अग्रवाल, पोषण सिंह ठाकुर, रामकुमार साहू और अशोक सोनी भी उपस्थित रहेेें। क्लब सचिव डॉ विनय ताम्रकार ने अपने प्रतिवेदन में लायन्स क्लब बेमेतरा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। जिला अस्पताल बेमेतरा में लायन्स क्लब बेमेतरा द्वारा प्रदत्त डायलिसिस मशीन के बारे में बताया कि अब ज़िला अस्पताल बेमेतरा में पांच डायलिसिस मशीन हो गया हैं और प्रतिदिन निशुल्क डायलिसिस किया जाता हैैं। आने वाले समय में डॉक्टर और सीए का सम्मान, वृक्षारोपण, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जांच शिविर, नेत्र शिविर, नशा मुक्ति कार्यक्रम का अयोजन सहित अन्य कई सेवा कार्य किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57