ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

श्रमिकों को यात्रा के लिए मिलेगा एमएसटी, श्रमिक सहायता योजना में बढ़ी राशि…

प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 4 सालों में 2 लाख 94 हजार से अधिक श्रमिकों का पंजीयन श्रम कार्यालय में हुआ है और इन श्रमिकों को रोजगार भी मिला है। मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाया गया है। 10वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 85% से अधिक अंक लाने पर 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए नवीन योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। पिछले 4 वर्षों में श्रमिकों के कल्याण के लिए 13 नई योजनाएं संचालित की गई हैं और योजना के अंतर्गत एक सौ 72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है। श्रमिकों के हितों एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणाएं की, इनमे…
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो निर्माण कार्य के लिये अपने घर से अन्य स्थानों पर रेल-बस के माध्यम से प्रतिदिन आना जाना (यात्रा) करते है। उन्हें मंडल द्वारा रेल मंडल एवं परिवहन विभाग तथा नगर निगम द्वारा निर्धारित दर अनुसार 50 किमी तक यात्रा हेतु मासिक टिकट कार्ड (MST) प्रदाय किया जायेगा, जिसके माध्यम से ऐसे श्रमिकों को यात्रा पर होने वाला संपूर्ण व्यय छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल करेगा।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर देय सहायता राशि रूपये 1.00 लाख से बढ़ाकर रूपये 5.00 लाख तथा स्थायी दिव्यांगता पर देव सहायता राशि रूपये 50 हजार से बढ़ाकर रूपये 2.50 लाख किया जा रहा है। साथ ही अपंजीकृत श्रमिक कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर रूपये 1.00 लाख सहायता प्रदान की जावेगी।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना
मंडल द्वारा इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजना के पूर्व प्रावधान को अधिक्रमित करते हुए नवीन आवास क्रय / नवीन आवास निर्माण के लिये एकमुश्त राशि रूपये 50,000/- अनुदान प्रदाय किया जावेगा।

दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना इस योजना का नाम परिवर्तित होकर “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना” के नाम से जाना जाएगा, साथ ही अब इस योजना अंतर्गत हृदय की शल्य क्रिया, गुर्दा का प्रत्यारोपण, लीवर का प्रत्यारोपण, मस्तिक की शल्य क्रिया, रीढ़ की हड्डी की शल्य क्रिया, पैर के घुटने की शल्य क्रिया, कैंसर ईलाज, लकवा ग्रसित जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शासन के अन्य योजनाओं के अतिरिक्त रूपये 20,000/- तक अनुदान प्रदाय किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री, डॉ शिव कुमार डहरिया ने की। इस दौरान तथा मंच पर पूर्व सांसद नंद कुमार साय,  विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम,  संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय,  खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव शफी अहमद, तथा सुशील सन्नी अग्रवाल सहित  जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!