छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ में तीन महीने से महतारी वंदन योजना की राशि बंद, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना की राशि पिछले तीन महीनों से महिलाओं के खातों में नहीं डाली है। पात्र हितग्राहियों को अपात्र बताकर सूची से हटाया जा रहा है।

तीन महीनों से नहीं मिली महतारी वंदन की राशि, कांग्रेस ने कहा – साय सरकार महिलाओं को दे रही धोखा

रायपुर, 2 जून 2025। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि पिछले तीन महीनों से बंद कर दिए जाने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने भाजपा सरकार पर लाखों महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता?

सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खातों में आनी बंद हो गई। नई हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया ठप है, और पहले से लाभ ले रहीं महिलाओं को अपात्र घोषित कर सूची से हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान भी हजारों महिलाओं ने योजना से हटाए जाने की शिकायतें कीं, लेकिन सरकार मौन बनी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार केवल झूठे वादे और लफ्फाजी पर चल रही है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

पुराने वादों की याद दिलाई

वर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के उन चुनावी वादों का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की पत्नी, उनकी अपनी पत्नी और यहां तक कि कलेक्टर की पत्नी तक को योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन चुनाव के बाद सरकार के वादे जुमले बनकर रह गए।

बड़ा सवाल – पहले पात्र अब अपात्र कैसे?

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जिन महिलाओं को योजना के तहत 5वीं, 6वीं और 8वीं किश्त तक पैसा मिला, अब वे अचानक अपात्र कैसे हो गईं? उन्होंने यह भी कहा कि लगभग सवा करोड़ विवाहित महिलाओं में से आधे से अधिक को एक भी किश्त नहीं मिली है। और जिन्हें मिल रही थी, उन्हें भी तीन महीनों से राशि नहीं मिल रही

 कांग्रेस की मांग

  • योजना की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।

  • अपात्र बताकर हटाई गई महिलाओं को फिर से जोड़ा जाए।

  • योजना शुरू होने की तारीख से अब तक की पूर्ण राशि सभी पात्र महिलाओं को दी जाए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!