Advertisement

अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव के संयुक्त दौरे को लेकर तैयारियां प्रारंभ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव के संयुक्त दौरे को लेकर तैयारियां प्रारंभ..

8जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव के संयुक्त दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारियां प्रारंभ

अम्बिकापुर: 08 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव के संयुक्त दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। एक दिवसिय इस प्रस्तावित दौरे में एक ओर जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज, एवं गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे, साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में स्थित छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अम्बिकापुर विधानसभा में कांग्रेस के सांगठनिक कार्यक्रम बूथ चलो अभियान की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अम्बिकापुर शहर, अम्बिकापुर ग्रामीण के साथ ही लखनपुर क्षेत्र के अनेक बूथ कमेटियों से मुलाकात करेंगे। बूथ चलो कार्यक्रम की शुरुआत हेतु कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला राजमोहनी भवन में भी होगी। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अभी अंतिम रुप दिया जा रहा है। इस संदर्भ में आज औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, पी.सी.सी. महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता आज सरगुजा कालेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ अम्बिकापुर एवं लखनपुर के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अम्बिकापुर शहर हेमंत सिंन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अघ्यक्ष अम्बिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, शैलेश सोनी, विनोद लकडा, ओनिमेश सिन्हा, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, सूरज साहू आदि मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47