छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

विशालपुर, लक्ष्मीपुर, महोरा, द्वारिकानगर सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

विशालपुर, लक्ष्मीपुर, महोरा, द्वारिकानगर सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सूरजपुर/विशालपुर,लक्ष्मीपुर, महोरा, द्वारिकानगर सहित विभिन्न ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्य योजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड सूरजपुर के ग्राम बृजनगर और ग्राम द्वारिकानगर में, जनपद पंचायत रामानुजनगर के गणेषपुर तथा पवनपुर में, विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम हरिहरपुर, सिंगरी, ज.प. ओड़गी के विशालपुर और ज.प. भैयाथान के लक्ष्मीपुर तथा ज.प. प्रेमनगर के ग्राम महोरा और सारसताल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया!

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। वहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!