Advertisement

सूरजपुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सूरजपुर महिला कांग्रेस शहरी इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन घर से ही किया गया। जिला महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, वीणा शर्मा, रश्मि शर्मा, चंदा श्री, गीता पुरी, रंजू चौबे ,सोनिया सोडी आदि महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती ले एवं पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल, गैस सिलेंडर इत्यादि सामग्रियों को रखकर बढ़ती महंगाई के विरुद्ध अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई ने कहा कि खुद को गरीबों का मसीहा बताने वाली भाजपा सरकार आज गरीबों की का निवाला तक छीनने पर उतारू हो चुकी है लगातार घरेलू सामग्रियों सहित डीजल, पेट्रोल, गैस में बढ़ोतरी कर गरीबों का निवाला छीन रहे हैं। गरीब परिवारों सहित मध्यमवर्गीय परिवारों की बढ़ती महंगाई की वजह से कमर टूट चुकी है। इस पर केंद्र में बैठे भाजपा सरकार को जल्द अंकुश लगाना चाहिए ताकि लोग बढ़ती महंगाई की मार से बाहर निकल सके एवं भूखे ना सोए। यदि इसके लिए कल सड़क पर उतरकर लड़ाई करनी होगी तो भी हम तैयार रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57